बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा स्टेशन पर आम्रपाली एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कटिहार से अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस शुक्रवार को चार घंटे की देरी से आई। आम्रपाली एक्सप्रेस के समय पर न पहुंचने पर यात्री काफी परेशान है। वही हरिद्वार से जबलपुर जाने वाली हरिद्वार जबलपुर एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे की देरी से आई। इसके अलावा मालदा से बटिंडा तक जाने फरक्का एक्सप्रेस एक घंटा, सीतामढ़ी से आनंद विहार तक जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट, सूबेदारगंज से मेरठ तक जाने वाली संगम एक्सप्रेस और कोलकाता से कालका तक जाने वाली कालका हावड़ा मेल एक-एक घंटे देरी से स्टेशन पहुंची।
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरचार घंटे की देरी से खुर्जा स्टेशन पहुंची आम्रपाली एक्सप्रेस
चार घंटे की देरी से खुर्जा स्टेशन पहुंची आम्रपाली एक्सप्रेस
0
114
RELATED ARTICLES


