बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अरनिया क्षेत्र में सात वर्षीय बच्ची के साथ शौचालय में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने नाबालिक आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, सात वर्षीय बच्ची अपने मामा के यहां रहती थी। जहाँ नाबालिक किशोर बच्ची को बहला-फुसलाकर मस्जिद में बने शौचालय में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने आरोपी नाबालिक किशोर के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
HomeFeaturedARANIA NEWS || अरनिया खबरमस्जिद में नाबालिक किशोर ने किया सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म,...
मस्जिद में नाबालिक किशोर ने किया सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तार
0
99
- Tags
- Bulandshahr
RELATED ARTICLES


