बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव करकौरा महाराजपुर में एलटी लाइन का निरीक्षण करने पहुंचे अवर अभियंता रामवीर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है जिसके बाद अवर अभियंता थाने पहुंचे और मामले में तहरीर देते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
आपको बता दें कि खुसरूपुर बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता रामवीर सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि आठ जुलाई की शाम वह क्षेत्र के गांव करकौरा महाराजपुर में एलटी लाइन का निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान गांव के ही कपिल कुमार ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपी ने धमकी दी कि गांव में दोबारा आया तो जान से मार दूंगा। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एलटी लाइन का निरीक्षण करने पहुंचे अवर अभियंता के साथ मारपीट
RELATED ARTICLES


