बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर के अहार रोड पर शनिवार की देर रात सीएनजी पिकअप में अचानक आग लग गई। आग लगने से पिकअप धू-धू कर जलने लगा। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर पानी डालकर काबू पाया। आपको बता दें कि पिकअप चालक अवनीश कुमार ने बताया कि वह बर्फ की 30 सिल्लियाँ बाबा खड़क सिंह गुरूद्वारे में लग रहे पांच दिवसीय मेले के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह कोल्ड स्टोर से निकलकर करीब दो किलोमीटर आगे अहार रोड पर पहुँचे तो पिकअप से अचनाक धुआँ निकलने लगा। इसे पहले वह कुछ समझ पाते गाड़ी ने आग का रूप ले लिए। गाड़ी चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। फायर विभाग के एलएफएम गजेंदर सिंह ने बताया कि गाड़ी में दो सीएनजी सिलेंडर लगे हुए थे जिनमें करीब 14 किलो गैस भरी हुई थी। पुलिस ने अन्य वाहनों को 250 मीटर दूर ही रोक दिया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगना बताया जा रहा है।
चलती सीएनजी पिकअप बनी आग का गोला
0
64
Previous article
RELATED ARTICLES



