बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे. तभी उन पर दो युवकों ने चप्पल फेंकी. सांसद और उनके समर्थकों ने कहा कि एक शख्स ने अचानक पहुंचकर चप्पल फेंकी और बाद में जान से मारने की नीयत से चाकू निकाल लिया, जिसे समर्थकों ने तुरंत काबू में कर लिया. जबकि आरोपी ने चाकू होने से इंकार किया है।
आपको बता दें कि दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर हमला करने वाले बुलंदशहर निवासी सुमित की मां ने बेटे को रिहा करने की गुहार लगाई है. आरोपी की मां ने कहा कि पप्पू यादव द्वारा हत्या की साजिश के लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं. मेरा बेटा रविवार दोपहर को लंच बॉक्स लेकर दफ्तर के लिए निकला था. हमें मीडिया में तस्वीर देखने के बाद ही पता चला कि सुमित दिल्ली पहुंचा है। पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी सुमित गिरी की मां और भाई ने सुमित को रिहा करने की गुहार लगाते हुए कहा है कि पप्पू यादव द्वारा हत्या की साजिश के लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं। सुमित की मां ने कहा है कि मैं यह चाहती हूं कि मेरा भैया सही सलामत घर वापस आ जाए और मुझे कुछ नहीं चाहिए। न तो मेरा बेटा राजनीति में है, न किसी और चीज में है। न तो मुझे यह पता है कि कौन मेरे बेटे को लेकर गया था। मेरे घर से तो वह लंच लेकर ऑफिस गया था. करीब 12:30 बजे घर से गया था। मैंने तो बाद में फोन में देखा कि क्या हुआ है। सुमित की मां ने पप्पू यादव द्वारा हत्या की साजिश के लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि चाकू रख रखा था उन्होंने, मेरे बेटे को घर में खींचकर ले गए और आरोप लगा दिया कि मेरा बेटा चाकू लेकर गया था।
सांसद पप्पू यादव पर बुलंदशहर निवासी दो युवकों द्वारा पीटने का आरोप
RELATED ARTICLES


