Thursday, August 6, 2026
HomeFeaturedCHOLA NEWS || चोला खबरमुकेश हत्याकांड: दो शूटर चढ़े पुलिस के हत्थे

मुकेश हत्याकांड: दो शूटर चढ़े पुलिस के हत्थे


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला पुलिस व स्वाट टीम की गांगरोल रोड पर मुकेश हत्याकांड के दो शूटर मनीष और कपिल के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों शूटर घायलावस्था में गिरफ्तार हुए है जिसके बाद पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस को एक पिस्टल, एक तमँचा, पांच खोखा कारतूस और पांच जिन्दा कारतूस बरामद हुए है। आरोपी मनीष पर सात और कपिल पर छह मुकदमे दर्ज हैं।
बता दें कि जमीन के विवाद में आरोपियों ने मुकेश की तीन गोली मारकर हत्या कर दी थी। मुकेश हत्याकांड के दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments