बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर आरोपी असलम के विरुद्ध NSA की कार्यवाही की गई। आरोपी असलम पुत्र रशीद निवासी मोहल्ला व्यापारियान कस्बा व थाना ककोड़ जनपद बुलंदशहर का रहने वाला है।
आपको बता दें कि 24 अप्रैल 2026 को थाना ककोड क्षेत्रान्तर्गत कस्बा ककोड में दो पक्षों के बीच फायरिंग/पत्थरबाजी हुई थी जिससे लोकशान्ति भंग कर जनसामान्य में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर शान्ति व्यवस्था छिन्न-भिन्न कर दी थी। इस सम्बन्ध में थाना ककोड पर मुअसं-143/2026 धारा 191(2)/ 191(3)/ 190/ 115(2)/352/ 125/ 109(1) बीएनएस व मुअसं-144/2026 धारा 191(2)/ 191(3)/190/115(2)/352/127/109(1) बीएनएस पंजीकृत किये गये थे। जिसमें नामित आरोपी असलम पुत्र रशीद निवासी मौ० व्यापारियान कस्बा व थाना ककोड जनपद बुलन्दशहर सहित करीब 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था। आरोपी असलम वर्तमान में जिला कारागार बुलन्दशहर में निरुद्ध हैं जो जेल से बाहर आने के लिए न्यायालय से जमानत के लिए प्रयास कर रहा था। इसलिए थाना ककोड पुलिस द्वारा 15 मई 2026 को आरोपी असलम के विरूद्ध एनएसए की धारा 3(2) की कार्यवाही करते हुए जिला कारागार में एनएसए का नोटिस तामील कराया गया है। आरोपी असलम थाना ककोड का प्रचलित हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। शेष अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी एनएसए की कार्यवाही प्रचलित है।
हिस्ट्रीशीटर असलम के विरुद्ध हुई NSA की कार्यवाही
RELATED ARTICLES



