बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा आगामी कावड़ यात्रा, महाशिवरात्रि एवं अन्य महत्वपूर्ण पर्वों/त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिला पंचायत सभागार, बुलन्दशहर में जनपद के समस्त धर्मगुरुओं, संभ्रांत व्यक्तियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपस्थित धर्मगुरुओं एवं वरिष्ठ नागरिकों द्वारा प्रशासन एवं पुलिस को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया तथा अपने-अपने क्षेत्रों में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु लोगों को जागरूक करने की बात कही गयी।
कावड़ यात्रा को लेकर अधिकारियों ने की पीस कमेटी की बैठक आयोजित
RELATED ARTICLES


