Tuesday, August 4, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं...

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद में सावन के पहले सोमवार के अवसर पर भगवान भोलेनाथ के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष के साथ मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। सावन के पहले सोमवार को लेकर मंदिरों में विशेष सजावट की गई थी तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments