बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना आहार की पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की घटना में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना आहार की पुलिस को शनिवार को एक सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव रसूलपुर निवासी शक्ति पुत्र नेमपाल सिंह का आदर्श जूनियर हाई स्कूल पर क्रिकेट खेलते समय विशेष पुत्र सतीश से विवाद हो गया जिससे दोनों के मध्य मारपीट हो गई जिसमें शक्ति की मारपीट के दौरान गिरने से मृत्यु हो गई। इस संबंध में वादी नेमपाल सिंह पुत्र लाखन सिंह निवासी रसूलपुर थाना आहार जनपद बुलंदशहर की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना आहार पर मुअसं- 58/25 धारा 105 बीएनएस बनाम विशेष शर्मा उपरोक्त पंजीकृत किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में थाना आहार पर अग्रिम विधि कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
क्रिकेट खेलने के दौरान हुई युवक की हत्या के मामले का एक आरोपी गिरफ्तार
0
139
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


