बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद की पुलिस ने शुक्रवार को 1050 अल्प्राजोलम नशीली गोलियां समेत एक आरोपी को अभिसूचना के आधार पर ककोड़ रोड से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुन्दर पुत्र मवासी निवासी मौहल्ला छासियावाडा कस्बा व थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना सिकन्द्राबाद पर मुअसं- 1002/25 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबर1050 अल्प्राजोलम नशीली गोलियां समेत एक आरोपी गिरफ्तार


