बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले महिला समेत दो आरोपियों को उनके मकान से गिरफ्तार किया है। 13 मार्च 2026 को अंजली कुमारी पुत्री रामजीलाल सिंह निवासी गांव कनैनी वेदराम थाना छतारी जनपद बुल्दशहर ने भी थाना छतारी पर तहरीर दी कि आरोपी बब्लू सक्सेना ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर पीड़ित से 80,000/- रुपये ले लिए है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना छतारी पर मुअस-93/2026 धारा 318(4) बीएनएस पंजीकृत है।
आपको बता दें कि 12 फरवरी 2026 को पीड़ित दिनेश शर्मा पुत्र प्रेमशंकर निवासी ग्राम चौढेरा थाना छतारी जनपद बुलन्दशहर ने थाना छतारी पर तहरीर दी कि आरोपी बब्लू सक्सेना ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर वादी व उसके परिचित कुल 08 व्यक्तियों से कुल 6,40,000/- रुपये ले लिए है जिसमें से 4,69,500/- रुपये अभियुक्त ने अपनी पत्नी के खाते में डलवाये है। अभियुक्त खुद को खबरो की विशेषता हिन्दी समाचार पत्र का कथित संपादक होना बताता है। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना छतारी पर मुअस 46/2026 धारा 318(4)/336(3)/340(2)/115(2)/352/351(2) बीएनएस व 3(2) व/3(2)द/3(2)ध एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बबलू सक्सेना पुत्र सुरेन्द्र सक्सेना निवासी जग्गा कालौनी सिकहरा रोड़ थाना पिलखुआ जनपद हापुड़ (मूल निवासी ग्राम जिरसमी थाना एटा देहात जनपद एटा) तथा बरखा सक्सेना पत्नी बबलू सक्सेना निवासी जग्गा कालौनी सिकहरा रोड़ थाना पिलखुआ जनपद हापुड़ (मूल निवासी ग्राम जिरसमी थाना एटा देहात जनपद एटा) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
नौकरी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले महिला सहित दो गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



