बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना रामघाट क्षेत्र के नगला कोठी गांव में निर्माण कार्य के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि निर्माण सामग्री में मिट्टी मिलाने का विरोध करने पर पड़ोसी दंपति और उनके पुत्र ने एक महिला के साथ मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने पीड़िता के पति की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
आपको बता दें कि नगला कोठी निवासी नैक्से सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते गुरुवार को उनकी पत्नी पूनम देवी घर पर निर्माण कार्य करा रही थीं। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली मीरा पत्नी धर्मेंद्र झाड़ू लगाते समय जानबूझकर निर्माण सामग्री में मिट्टी मिला रही थी। पूनम देवी ने जब इसका विरोध किया तो आरोप है कि मीरा, उसके पति धर्मेंद्र और पुत्र नितिन ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। मारपीट में पूनम देवी को गंभीर चोटें आई हैं। शिकायत के आधार पर रामघाट पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
निर्माण सामग्री में मिट्टी मिलाने का विरोध पड़ा भारी, महिला से मारपीट
RELATED ARTICLES


