बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अरनिया पुलिस ने गुरुवार को दो बाइक चोरों को चेकिंग के दौरान बिजलीघर के पास से गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को घटना में प्रयुक्त एक बाइक, 08 किलो 500 ग्राम तांबा व एल्युमीनियम तार, एक स्टार्टर, चोरी करने के उपकरण व एक अवैध असलहा बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान परमानन्द पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी ग्राम रिगसपुरी थाना जवां जनपद अलीगढ तथा राहुल पुत्र सोरन सिंह निवासी ग्राम रिंगसपुरी थाना जवां जनपद अलीगढ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
दो बाइक चोरों को पुलिस ने पकड़ा
0
5
Previous article
RELATED ARTICLES



