बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के गांव नैथला हसनपुर में गुरुवार की रात आई तेज आंधी से बिजली का खंभा टूट कर जमीन पर गिर पड़ा जिसके बाद गांव में अंधेरा छा गया। ग्राम प्रधान ग्रामीण और विद्युत विभाग की टीम ने मिलकर घंटे की मशक्कत के बाद बिजली बहाल की।
आपको बता दें कि थाना चोला क्षेत्र के गांव नैथला हसनपुर में गुरुवार की देर रात तेज आंधी आ गई थी। बलीपुर-नैथला फीडर से जुड़े उपकेंद्र से जुड़ी बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। इसके बाद बिजली विभाग की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की।
तेज आंधी से टुटा बिजली का खंभा, गांव में छाया अंधेरा
RELATED ARTICLES



