Sunday, August 30, 2026
HomeFeaturedCHOLA NEWS || चोला खबरविवकाल कंपनी से पीतल की मूर्ति चुराने वाले बदमाशों से पुलिस की...

विवकाल कंपनी से पीतल की मूर्ति चुराने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायलावस्था में अपने चार साथियों के साथ गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोला पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता मिली है। सिखेड़ा रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसके चार साथियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम सिखेड़ा रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कार और बाइक सवार संदिग्धों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शाहरून नाम का बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस टीम इलाके में कॉम्बिंग कर रही है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने घायल शाहरून समेत आमिर, आसिफ, फारुक और एक अन्य आसिफ को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा जिंदा और खोखा कारतूस करीब 70 किलोग्राम पिघला हुआ पीतल बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक और एक ऑल्टो कार बरामद की गई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने 13 अगस्त को चोला थाना क्षेत्र स्थित विवकाल कंपनी से पीतल की मूर्ति चोरी की थी। चोरी की गई मूर्ति को पिघलाकर करीब 70 किलो पीतल तैयार किया गया था जिसे आरोपी बेचने की फिराक में थे। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार मुख्य आरोपी शाहरून के खिलाफ हत्या के प्रयास गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत करीब 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
सीओ दीपक तिवारी के अनुसार, सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments