Sunday, August 30, 2026
HomeFeaturedKHANPUR NEWS || खानपुर खबरपिकअप को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराई पुलिस जीप, थाना...

पिकअप को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराई पुलिस जीप, थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र के गांव जरिया के पास शनिवार रात पुलिस की जीप सामने से आ रही पिकअप को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में थाना प्रभारी रितेश कुमार सिंह समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मी अमरपुर चौराहे पर वाहन चेकिंग के बाद खानपुर थाने लौट रहे थे। इसी दौरान गांव जरिया आलमपुर मोड़ के पास सामने से पिकअप आ गई। पिकअप को बचाने के प्रयास में पुलिस जीप का संतुलन बिगड़ गया और जीप सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि जीप में सवार थाना प्रभारी रितेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल गोपाल त्यागी, चालक अरविंद कुमार और दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सभी घायलों को तत्काल खानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें स्याना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। थाना प्रभारी रितेश कुमार सिंह और चालक हेड कांस्टेबल की हालत अधिक गंभीर होने के चलते उनका इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments