बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात की पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को 08 वर्ष से लापता शातिर हिस्ट्रीशीटर/वारंटी महबूब उर्फ अब्दुल्ला को गांव रोहिन्दा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी थाना अरनिया पर हिस्ट्रीशीटर अपराधी है तथा थाना खुर्जा देहात पर वाद संख्या-3488/2016 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधि० वारंट में वांछित चल रहा था। पकड़े गए आरोपी की पहचान महबूब उर्फ अब्दुल्ला पुत्र खन्ना निवासी ग्राम रोहिन्दा थाना अरनिया जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
08 वर्ष से लापता शातिर हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने दबोचा
RELATED ARTICLES



