Friday, April 24, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरपुलिस ने पाकिस्तानी नागरिक को भेजा जेल

पुलिस ने पाकिस्तानी नागरिक को भेजा जेल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय के नेतृत्व में गुरुवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर चैकिंग के दौरान नुमाइश पुल के नीचे से 01 पाकिस्तानी नागरिक को फर्जी आधार कार्ड, ड्राईवंग लाइसेंस व पासपोर्ट सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की मां को लांगट्रम वीजा प्राप्त था, उपरोक्त अभियुक्त द्वारा भी लांग ट्रम वीजा के लिए आवेदन किया गया था, जो शासन में विचाराधीन हैं, पुलिस द्वारा आरोपी के पास से बरामद आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एक पाकिस्तानी पासपोर्ट है। इसके द्वारा फर्जी नाम सैय्यद वासित अली पुत्र सैय्यद लईक अहमद निवासी सुशीला विहार प्रथम भूड थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बासिद इरशाद पुत्र इरशाद अहमद निवासी मकान संख्या 26, ए-ब्लॉक 125-एफ, न्यू कराची, पाकिस्तान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments