बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर गहरा शोक जताया है। पूर्व राज्यमंत्री एवं शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि अनिल शर्मा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पत्र भेजा गया। परिवार के लिए बेहद भावुक और संबल प्रदान करने वाला है। प्रधानमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि अनिल शर्मा के निधन का समाचार जानकर उन्हें गहरा दुःख हुआ। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया तथा विकास एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यों में विशेष रुचि लेते हुए सदैव सेवा और संस्कार को सर्वोपरि रखा।
कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं



