बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर की पुलिस ने हेमंत सिंह के गले में फंदा डालकर हत्या कर शव को काली नदी में ले जाकर फेंकने के मामले में वांछित चल रही महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को भिन्न-भिन्न कंपनी के दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दशरथ कुमार पुत्र नन्नू सिंह उर्फ ननुआ निवासी गांव भैंसरोली नसीरपुर थाना सलेमपुर जनपद बुलंदशहर तथा प्रियंका देवी पत्नी मनोज कुमार निवासी गांव समनपुर थाना शिकारपुर जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उनका पूर्व में किसी बात को लेकर हेमंत सिंह से विवाद हो गया था। इसी बात से क्षुब्ध होकर हेमंत सिंह के गले में फंदा डालकर हत्या कर दी तथा उसके शव को थाना शिकारपुर क्षेत्र के अंतर्गत काली नदी में ले जाकर फेंक दिया था इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे। 7 सितंबर 2026 को थाना खुर्जा नगर पुलिस टीम द्वारा घटना में वांछित चल रहे आरोपी मुकेश व अभियुक्ता लोकेन्द्री को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
हेमंत हत्याकांड: गले में फंदा डालकर हत्या करने वाले महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


