बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के विभिन्न क्षेत्रों में हुई कुछ घंटों की बारिश से इलाका जलमग्न हो गया जिसकी वजह से लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी के साथ स्कूली बच्चों को भी जलभराव के बीच होकर गुजरना पड़ा।
आपको बता दें कि मंगलवार को बुलंदशहर के कई इलाकों में बारिश हुई। इस दौरान सड़क ने तालाब का रूप धारण कर लिया है जिसकी वजह से क्षेत्र वासियों, राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बारिश ने नगर पालिका की भी पोल खोल दी और अटे नालों से सड़क पर पानी भर गया। क्षेत्र वासियों ने बताया कि समय पर नालियों की सफाई न होने की वजह से यह स्थिति पैदा हुई है।
बारिश के कारण सड़के बनी तालाब
RELATED ARTICLES


