Monday, August 31, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसिकंदराबाद: सड़क व नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ

सिकंदराबाद: सड़क व नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव पीरबियावानी में विकास कार्यों को लेकर बड़ी पहल की गई है। गांव में सड़क और नाली निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।
सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव पीरबियावानी में रविवार को सड़क व नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सड़क, नाली समेत अन्य आवश्यक विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। जनता से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। सड़क और नाली निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में भी खुशी है। अब लोगों को आवागमन और जल निकासी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments