Friday, May 22, 2026
HomeFeaturedNARAURA NEWS || नरौरा खबरकिशोरी के अगवा होने के मामले में लापरवाही बरतने पर नरौरा थाना...

किशोरी के अगवा होने के मामले में लापरवाही बरतने पर नरौरा थाना प्रभारी को भेजो अपराध शाखा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा प्रभारी गंगा प्रसाद राजपूत को थाना नरौरा से हटकर अपराध शाखा भेजा गया है। उनके स्थान पर आहार थाना प्रभारी भुवनेश कुमार को नरौरा का थाना प्रभारी बनाया गया है। अधिकारियों द्वारा किए गए इस फेरबदल से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
आपको बता दें कि विहिप व बजरंग दल के पदाधिकारी ने किशोरी के अगवा होने के मामले में नरौरा थाना प्रभारी गंगा प्रसाद राजपूत पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया था और 10 मई को थाने में प्रदर्शन किया था। विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य महामंडलेश्वर सुरेंद्रानंद गिरि महाराज ने भी थाने पहुंचकर प्रभारी के व्यवहार पर नाराजगी जताई थी और मामले में अधिकारियों से शिकायत की थी। इसके बाद मामले का संज्ञान लेते हुए नरौरा थाना प्रभारी गंगा प्रसाद राजपूत को नरौरा से हटाकर अपराध शाखा भेज दिया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments