Friday, July 24, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरवरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा को पुलिस ने किया नजरबंद

वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा को पुलिस ने किया नजरबंद


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा को गुरुवार को पुलिस ने उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा को दिल्ली जाने से रोकने के लिए की गई। अर्चना पांडा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोस्टर फाड़ने की कोशिश भी की, लेकिन मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा व पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक हुई।
आपको बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा गुरुवार की सुबह दिल्ली जाने वाली थी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनके आवास को घेर लिया और उन्हें नजरबंद कर दिल्ली जाने से रोक दिया। नजरबंदी के दौरान अर्चना पांडा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोस्ट फाड़ने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उनके हाथ से पोस्टर छीन लिया। अर्चना पांडा का कहना है कि यह पूरी तरह तानाशाही रवैया है विपक्ष की आवाज दबाने के लिए पुलिस बल का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने अपनी नजरबंदी को लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments