बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर क्षेत्र के गांव हातमपुर में बीती रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। विवाद की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम के साथ कुछ लोगों ने अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि इस दौरान पुलिस की पीआरवी गाड़ी की चाबी भी निकाल ली गई। घटना के बाद मौके पर कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और सरकारी वाहन की चाबी निकालने के मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस मामले से जुड़े लोगों की पहचान कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।
सभी तरह की कॉपी, रजिस्टर व छात्रों के लिए स्कूल डायरी खरीदने के लिए संपर्क करें कनिष्क एंटरप्राइजेज: 9927072050



