Monday, November 16, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: 17 नवंबर से शुरू होगा विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान

बुलंदशहर: 17 नवंबर से शुरू होगा विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए 17 नवंबर से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू होने जा रहा है। अभियान के तहत 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद मतदाताओं को सूची में अपना नाम जांचने, नए नाम जुड़वाने और गलतियों में सुधार कराने का मौका मिलेगा।
जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, हटवाने और संशोधन कराने के लिए 16 दिसंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। ऐसे युवा जो 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, वे भी मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

सभी तरह की कॉपी, रजिस्टर व छात्रों के लिए स्कूल डायरी खरीदने के लिए संपर्क करें कनिष्क एंटरप्राइजेज: 9927072050

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments