Saturday, September 5, 2026
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबरई-रिक्शा चार्ज करते समय करंट की चपेट में आया दुकानदार, मौत

ई-रिक्शा चार्ज करते समय करंट की चपेट में आया दुकानदार, मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड क्षेत्र के गांव नगला गोविंदपुर में शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। घर पर ई-रिक्शा चार्ज करते समय अचानक उसमें करंट उतर आने से 30 वर्षीय दुकानदार अब्दुल हसन उसकी चपेट में आ गए। करंट लगने के बाद वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें आनन-फानन में डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, नगला गोविंदपुर निवासी 30 वर्षीय अब्दुल हसन पुत्र सिवाने दुकानदार थे। शुक्रवार रात करीब 1 बजे वह अपने घर पर ई-रिक्शा चार्ज कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ई-रिक्शा में करंट उतर आया और अब्दुल हसन उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए डॉक्टर के पास पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद अब्दुल हसन को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments