Sunday, July 26, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरश्रावण कांवड़ यात्रा-2026: राजराजेश्वर व भूतेश्वर मंदिर पहुंचे पुलिस अधिकारी, सुरक्षा व्यवस्थाओं...

श्रावण कांवड़ यात्रा-2026: राजराजेश्वर व भूतेश्वर मंदिर पहुंचे पुलिस अधिकारी, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुलंदशहर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पाण्डेय ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के राजराजेश्वर मंदिर और भूतेश्वर मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही जलाभिषेक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, पुलिस तैनाती और अन्य आवश्यक इंतजामों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जा रही हैं, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments