बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव आजमपुर हुसैनपुर के रहने वाले दो किसानों की गुरुवार को छह बीघा फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। आपको बता दें कि किसान अशोक व लखन ने बताया कि गुरुवार को अज्ञात कारणों से उनके गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने नलकूप से पानी डालकर आग पर काबू पाया। अशोक ने बताया कि आग लगने से उसका करीब 35 हजार रूपए का नुकसान हुआ है तो वहीं लखन ने बताया कि उसका करीब 15 हजार रूपए का नुकसान हुआ है। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। एसडीएम संतोष कुमार ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच कराने के बाद किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
दो किसानों की छह बीघा जाली फसल
RELATED ARTICLES