बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बागपत मे बुलंदशहर निवासी एक हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। हेड कांस्टेबल का शव उनके किराए के मकान में जमीन पर पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। मृतक हेड कांस्टेबल सुभाष बुलंदशहर के रहने वाले थे और बागपत पुलिस लाइन में तैनात थे। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब डेढ़ साल से किराए के मकान में रह रहे थे। सुबह काफी देर तक मकान का गेट नहीं खुला तो स्थानीय लोगों ने अंदर जाकर देखा। इस दौरान सुभाष जमीन पर मृत अवस्था में मिले। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसपी प्रवीण सिंह चौहान ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ की है।पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया हेड कांस्टेबल की मौत फिसलकर गिरने से होने की आशंका है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है।
बागपत में बुलंदशहर निवासी हेड कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव
RELATED ARTICLES


