बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के बुलंदशहर शहर के साठा बाजार में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दो सांड अचानक आपस में भिड़ गए। सांडों की लड़ाई देखकर बाजार में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान एक युवक किराने की दुकान के बाहर खड़ा था। लड़ते हुए दोनों सांड अचानक उसकी तरफ आ गए, जिससे युवक उनकी चपेट में आकर सड़क पर गिर गया। हालांकि, गनीमत रही कि उसे गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया। सांडों को बेकाबू होकर लड़ता देख दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने लाठी-डंडे लेकर उन्हें अलग करने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने दोनों सांडों को बाजार से खदेड़ दिया, जिसके बाद हालात सामान्य हुए।
घटना के दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सांडों की लड़ाई और युवक के अचानक उनकी चपेट में आने का दृश्य दिखाई दे रहा है।घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में आवारा पशुओं को लेकर नाराजगी है। लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले बाजारों में आवारा सांडों का घूमना हादसे का कारण बन सकता है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से अभियान चलाकर आवारा पशुओं को पकड़ने और बाजार से हटाने की मांग की है।
साठा बाजार में भिड़े दो सांड, मची भगदड़, चपेट मे आया एक युवक
RELATED ARTICLES


