बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के लखावटी में एक युवक अपनी प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, अतुल ठाकुर का पास के एक गांव की युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और रिश्ता टूट गया। ब्रेकअप से आहत अतुल गुस्से में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही औरंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी देर तक युवक को समझाने का प्रयास किया। काफी समझाने के बाद आखिरकार अतुल ठाकुर सुरक्षित टावर से नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
ब्रेकअप के बाद प्रेमी चढ़ा मोबाइल टावर पर, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
RELATED ARTICLES


