Monday, May 18, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबर12वीं में कम अंक आने पर किशोर ने छोड़ा घर

12वीं में कम अंक आने पर किशोर ने छोड़ा घर


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा में कम अंक आने पर बुलंदशहर जिले के खुर्जा क्षेत्र के गांव गवां निवासी 17 वर्षीय लक्ष्य घर छोड़कर चला गया। परिजनों ने किशोर की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि गांव गवां के रहने वाले दयानंद त्यागी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनके 17 वर्षीय बेटे लक्ष्य ने 12वीं की परीक्षा दी थी। बुधवार को सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट आया था जिसमें लक्ष्य के कम अंक आ गए थे जिसके बाद लक्ष्य बुधवार की शाम बिना बताए बाइक लेकर कहीं चला गया। थाना प्रभारी का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments