Tuesday, May 19, 2026
HomeFeaturedNARSENA NEWS || नरसेना खबरHT लाइन बनी ‘फुलझड़ी’, चिंगारियों से दहशत में ग्रामीण

HT लाइन बनी ‘फुलझड़ी’, चिंगारियों से दहशत में ग्रामीण


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था की बदहाली अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगी है। बुलंदशहर जनपद के नरसेना क्षेत्र में पावर कॉरपोरेशन की हाईटेंशन (HT) लाइन से लगातार निकल रही चिंगारियों ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है। जर्जर तारों से निकलती फुलझड़ियों जैसी चिंगारियों का वीडियो भी सामने आया है, जो बिजली विभाग की लापरवाही की पोल खोल रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों गर्मी बढ़ने के कारण बिजली की खपत काफी ज्यादा हो गई है जिससे HT लाइनों पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा है। पुराने और जर्जर तार ओवरलोड सहन नहीं कर पा रहे हैं और जगह-जगह से चिंगारियां छोड़ रहे हैं।
लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग ने लाइन बदलवाने या मरम्मत कराने की जहमत नहीं उठाई। ग्रामीणों को डर है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खेतों और घरों के ऊपर से गुजर रही HT लाइन से आग लगने का भी खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से तत्काल जर्जर लाइन बदलवाने की मांग की है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments