बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल की जांच पड़ताल की। आपको बता दें कि गांव के लोगों ने बताया कि युवती की पहले कहीं ओर शादी हुई थी जिससे उसको एक चार वर्ष की बेटी हुई। पहले पति से अलग होने के बाद उसने एक युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। जानकारी के अनुसार, युवक नोएडा में संविदा सफाई कर्मी है। सोमवार को जब वह ड्यूटी कर घर आया। रात करीब आठ बजे जब वह कमरे की तरफ गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने के बाद भी गेट नहीं खुला। जब युवक ने खिड़की से देखा तो पत्नी कमरे में फंदे से लटकी हुई है। शोर मचाने पर परिवार और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर पत्नी को फंदे से नीचे उतारा। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला का कमरे में फंदे से लटका मिला शव
RELATED ARTICLES