बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा):जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के चार बार विधायक और पूर्व राज्य मंत्री अनिल शर्मा कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। विधायक अनिल शर्मा का दिल्ली स्थित राजीव गांधी कैंसर इंस्टिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर में इलाज चल रहा है।इस दौरान भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे और उनका हाल जाना। विधायक अनिल शर्मा का हाल जानने पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ताओं ने उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
कैंसर की बीमारी से जूझ रहे विधायक का दिल्ली के अस्पताल में चल रहा इलाज
RELATED ARTICLES


