Thursday, June 25, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरमीट कारोबारी के प्रबंधन व मालिक पर कार्यवाही के लिए विधायक ने...

मीट कारोबारी के प्रबंधन व मालिक पर कार्यवाही के लिए विधायक ने लिखा सीएम को पत्र


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा भाजपा विधायक मीनाक्षी सिंह ने अलहम्द मीट फैक्टरी के प्रबंधन, मालिक व अन्य साथियों पर कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है। उन्होंने क्षेत्र में अवैध पशु कटान और गोकशी करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर बुलडोजर कार्यवाही करने की मांग की।
आपको बता दें कि खुर्जा क्षेत्र में गोमांस आपूर्ति होना सामने आया था जिसके बाद अलीगढ़ जिले की चंडौस थाने की पुलिस ने 19 जून को खुर्जा के बौरौली गांव स्थित अलहम्द फ्रोजन फूड्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के मालिक अनवर हुसैन को गिरफ्तार किया था। मामले में अब विधायक मीनाक्षी सिंह ने सीएम को पत्र लिखकर घटना में संलिप्त फैक्ट्री स्वामी, प्रबंधक आदि के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments