बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के चचरई मोड़ स्थित निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर द्वारा गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगाते हुए एक मरीज ने परिजनों के संग मिलकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बूझाकर शांत कराया। किसी ने हंगामा का वीडियो कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आपको बता दें कि मोहल्ला गायत्री नगर के रहने वाले जगदीश गुप्ता ने बताया कि उन्हें पेट दर्द था। वह निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जांच करने आए जहां रिपोर्ट सामान्य बताई गई। इसके बाद भी पेट में दर्द होबे पर उन्होंने दो अलग-अलग अल्ट्रासाउड सेंटर पर जांच कराई। जहां गुर्दे में गांठ की पुष्टि हुई जिसके बाद मरीज गुरुवार को निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पहुंचा और गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरगलत रिपोर्ट देने पर मरीज ने अल्ट्रासाउंड सेंटर के बाहर किया हंगामा
गलत रिपोर्ट देने पर मरीज ने अल्ट्रासाउंड सेंटर के बाहर किया हंगामा
0
110
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


