बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र निवासी महिला द्वारा गंगा में कूदकर जान देने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों में महिला को बचाया तथा मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ थाने ले आईं। इसके बाद पुलिस ने महिला से पूछताछ की तब महिला में बताया कि घर से झगड़ा होने पर गंगा नदी में कूदकर जान देने आईं थी। पुलिस ने महिला के परिजनों को बुलाकर महिला को उनके सुपुर्द कर दिया। महिला के परिजनों व जनता के लोगों द्वारा थाना अनूपशहर पुलिस को धन्यवाद देते हुए भूरी-भूरी प्रशंसा की।
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरगंगा में कूदकर जान देने आयी महिला को पुलिस ने परिजनों को...


