बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में नर्स और तीमारदार के बीच विवाद और हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वायरल वीडियो में नर्स तीमारदार का मोबाइल फोन झपटती नजर आ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला के दर्द बढ़ने पर उसका तीमारदार शिकायत लेकर नर्स के पास पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि तीमारदार द्वारा वीडियो बनाए जाने को लेकर कहासुनी बढ़ गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। वायरल वीडियो में नर्स और तीमारदार के बीच मोबाइल फोन को लेकर खींचतान होती दिखाई दे रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल में मरीजों की देखभाल और तीमारदारों के साथ व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन को करें पूरा और अपने करियर को दें नई उड़ान 7599997706



