बुलंदशहर डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा जेवर अड्डे चौराहे पर खड़ी एक बस से अचानक सीएनजी लीक होने लगी जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोस में बनी दुकानों को बंद कर दुकानदार भाग गए। लोगों में दहशत की स्थिति बन गई। इतना ही नहीं मकान मालिकों ने भी अपने घरों को खाली कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लाने में जुट गई। रिहायशी इलाके में बना यह बस अड्डा लोगों के लिए आफत बना हुआ है। गनीमत रही कि समय रहते खतरे को भाप लिया गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बस से सीएनजी लीक होने पर मचा हड़कंप
0
107
RELATED ARTICLES


