बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव खंदोई में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि पीड़ित राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया वह अपने खेत पर ट्रॉली में गन्ना भर रहा था। तभी गांव का ही रहने वाला युवक गोलू छुट्टा गोवंशों को भागते हुए उसके खेत की तरफ ले आया। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके साथ मारपीट की। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दो पक्षों में हुई मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
0
58
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES



