Friday, August 7, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबर26 घंटे बाद मिला प्रदीप शर्मा का शव

26 घंटे बाद मिला प्रदीप शर्मा का शव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के जटौला नहर में स्नान करने के लिए कूदे 30 वर्षीय प्रदीप शर्मा का शव 26 घंटे बाद पांच किलोमीटर दूर अलीगढ़ क्षेत्र के दाऊपुर में मिला। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आपको बता दें कि पहासू के गांव बनैल ने बताया कि उनके बड़े भाई 30 वर्षीय प्रदीप बुधवार सुबह किसी काम से गांव सूरजावली निवासी उनकी बहन नीतू व अनीता के घर गए थे। बुधवार दोपहर को वह बाइक से घर लौट रहे थे तभी बीच रास्ते में जटौला नहर के पास पहुंचे तो पुल पर बाइक खड़ी की और कपड़े उतार कर नहर में स्नान के लिए कूद गया। तेज बहाव के कारण प्रदीप गहरे पानी में चला गया और डूब गया। इसके बाद गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और प्रदीप को ढूंढने का प्रयास किया। 26 घंटे बाद 5 किलोमीटर दूर अलीगढ़ क्षेत्र के दाऊपुर में प्रदीप शर्मा का शव मिला। थाना प्रभारी का कहना है कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं प्रदीप शर्मा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments