Thursday, May 28, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरजहांगीराबाद ईदगाह पर पुलिस और पूर्व विधायक में कहासुनी

जहांगीराबाद ईदगाह पर पुलिस और पूर्व विधायक में कहासुनी


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के कस्बा जहांगीराबाद ईदगाह में ईद की नमाज अदा करने के दौरान पूर्व विधायक और समाजवादी पार्टी के नेता होशियार सिंह और अन्य नेताओं की पुलिस से कहासुनी हो गई। पुलिस का कहना है कि ईदगाह में जगह भर चुकी थी जिसके बाद नेताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर लगातार लोगों को भड़काने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने बार-बार समझाया। इसके पश्चात पुलिस ने दृढ़तापूर्वक उन्हें रोका और नवाजियो को समझाया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
बुलंदशहर पुलिस ने बताया कि मामला गुरुवार का है जब बुलंदशहर जनपद के कस्बा जहांगीराबाद ईदगाह में ईद की नमाज अदा की जा रही थी। ईदगाह पूरी तरह भर चुका था। इसके पश्चात समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व विधायक होशियार सिंह, मुकेश शर्मा जहांगीराबाद के ब्लॉक प्रमुख मनोज खालोर और अन्य नेताओं के साथ मौके पर पहुंचे और बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ने का प्रयास किया। इसके बाद मौके पर क्षेत्राधिकारी अनूपशहर विकास प्रताप सिंह चौहान व पुलिस बल द्वारा उन्हें रोका गया। विनम्रता पूर्वक समझाया लेकिन वह मौजूद लोगों को भड़काने लगे जिसके बाद पुलिस ने दृढ़तापूर्वक उन्हें रोका और नमाजियों को समझाया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments