Friday, July 10, 2026
HomeFeaturedNARSENA NEWS || नरसेना खबरदेसी शराब के ठेके को चोरों ने बनाया निशाना, शराब की 22...

देसी शराब के ठेके को चोरों ने बनाया निशाना, शराब की 22 पेटी व 65 हजार रूपए नकद लेकर हुए फरार


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना के बुगरासी चौकी क्षेत्र के गांव जलालपुर में चोरों ने एक देसी शराब के ठेके को अपना निशाना बना लिया। इस दौरान चोर शटर तोड़कर शराब की पेटियां और नकदी चोरी कर फरार हो गए। जब सुबह ठेका संचालक मौके पर पहुंचा तो ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।
आपको बता दें कि मामला गुरुवार की रात का है। गांव जलालपुर में देसी शराब के ठेके पर चोर पहुंचे और ठेके का शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने 22 देशी शराब की पेटी व गल्ले से 65 हजार रूपए नकद लेकर फरार हो गए। ठेके संचालक का कहना है कि जब वह शुक्रवार की सुबह ठेके पर पहुंचा तो ठेके पर लगा ताला टूटा हुआ था और सारा समान बिखरा हुआ था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments