बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को दादूपुर बम्बा की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस को 05 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है जिसकी कीमत एक लाख रूपए आंकी जा रही है। पकड़े गए आरोपी की पहचान ईश्वर चन्द पुत्र पूरन सिंह निवासी ग्राम दादूपुर नीला थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
एक लाख रूपए के अवैध गांजा समेत एक आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


