बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की स्याना तहसील क्षेत्र के गांव बुकलाना में शनिवार को अवैध खनन पर कार्यवाही की गई। तहसील टीम मौके पर पहुंची और अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया, जबकि जेसीबी मशीन भागने मे सफल रही।
आपको बता दें कि गांव बुकलाना में कुछ लोग जेसीबी व ट्रेक्टर का इस्तेमाल कर मिट्ठी का अवैध खनन कर रहे थे। ग्रामीणों ने मामले से तहसील प्रशासन को कराया जिसके बाद तहसील प्रशासन ने मौके पहुंचकर एक ट्रैक्टर को जप्त कर लिया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से भागने में सफल रहा। वही जेसीबी चालक जेसीबी मशीन को लेकर फरार हो गया। तहसील प्रशासन की टीम ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। मामले के गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी लालजी विश्वकर्मा ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने लेखपाल से पूरे प्रकरण के विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के आदेश दिए है।
मिट्ठी के अवैध खनन में लिप्त ट्रेक्टर जब्त, जांच जारी
RELATED ARTICLES


