बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र में रविवार को ईंट भट्टे के पास बने पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
आपको बता दें कि मृतक के परिजनों ने ईंट भट्टा मालिक पर बच्चे की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोपों के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में शोक का माहौल है।
गुलावठी में दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 13 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
RELATED ARTICLES


