Sunday, July 19, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरगुलावठी: घर में घुसे चोरों ने उड़ाए लाखों के आभूषण और नकदी,...

गुलावठी: घर में घुसे चोरों ने उड़ाए लाखों के आभूषण और नकदी, परिवार सोता रहा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के आभूषण और 25 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय पूरा परिवार घर में सो रहा था। सुबह आंख खुलने पर चोरी का पता चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव आसिफाबाद चंदपुरा निवासी खालिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात वह अपने परिवार के साथ घर में सोए हुए थे। सुबह जागने पर देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और 25 हजार रुपये की नकदी चोरी हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके की जानकारी जुटाई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments